कॉमेडी के बेताज बादशाह राजू श्रीवास्तव की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है।
हर कोई उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। वह फिलहाल AIIMS अस्पताल में भर्ती है।
फिलहाल डॉक्टर्स भी नहीं बता पा रहे हैं कि उनको होश कब आएगा और वह कब पूरी तरह से तैयार होंगे।
हालांकि रात को उनके शरीर में कुछ हलचल हुई थी।
AIIMS अस्पताल में भर्ती होने के 2 दिन तक उनके शरीर में कोई भी हलचल नहीं थी, जिसकी वजह से डॉक्टर्स और परिवार वाले बहुत ही ज्यादा परेशान थे।
लेकिन तीसरे दिन उनके शरीर में थोड़ी सी हलचल हुई। और उनका शरीर रिस्पांस करने लगा।
जिसके बाद डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी सेहत में थोड़ा थोड़ा सुधार आने लगा है।
Raju shrivtastav का उपचार कर रहे डॉक्टर संदीप ने कहा कि उनके उन्होंने भर्ती होने के 2 दिन बाद अपने शरीर में थोड़ी सी हलचल दिखाई है।
उन्होंने खुद अपने पैरो को मोड़ा है, जो कि यह एक अच्छा संकेत है।
इसके बाद PRO गर्विंत नारंग ने कहा कि फिलहाल शरीर में हलचल तो हुई है, लेकिन उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से उनको वेंटिलेटर पर रखना पड़ रहा है।
राजू श्रीवास्तव की बहन ने उनको ICU में ही जाकर नम आंखों से राखी बांधी और भगवान से उनके स्वस्थ होने की कामना की।
डॉक्टर्स ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी हालत में बहुत ही ज्यादा सुधार है।