दूसरे देशों की तुलना में भारत में क्यों है iphone महंगे।
पॉपुलर टेक कंपनी Apple ने अपनी नई iphone 14 सीरीज लॉन्च कर दी है।
भारतीय बाजारों में iphone 14 सीरीज की कीमत भी सामने आ गई है।
Gandalf The Grey बताएंगे कि आपका आने वाला Future कैसा होगा?
Click Here
जहां पर iphone 14 की कीमत अमेरिका में 799 US$ या 63,700 रुपए है, वही भारत में इसकी कीमत करीब 79,900 रुपए है।
iPhone 14 plus की कीमत अमेरिका में 899 यूएस डॉलर या 71600 रुपए है, वहीं भारत में इसकी कीमत 89900 रुपए है।
iPhone 14 Pro की कीमत अमेरिका में 999 यूएस डॉलर या 79555 रुपए है, वहीं भारत में इसकी कीमत 129900 रुपए है।
iPhone 14 Pro Max की कीमत अमेरिका में 1099 यूएस डॉलर या 87530 रुपए है, वहीं भारत में इसकी कीमत 139900 रुपए है।
बाकी देशों की तुलना में भारत में आईफोन की कीमत में इतना बड़ा अंतर देखकर आपके मन में भी यह सवाल आया होगा कि आखिर भारत में आईफोन इतने महंगे क्यों हैं।
दरअसल भारत में iPhone की कीमत बाकी देशों की तुलना से लगभग 40% अधिक होती है।
जब iPhone को भारत में इंपोर्ट किया जाता है, तब उस पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती है।
इसी के साथ ही 18% जीएसटी और बाकी अन्य फीस भी लगती है।
इन सबके अलावा कंपनी का खुद का प्रॉफिट मार्जिन भी होता है।
इन सभी चीजों को जोड़ने के बाद iPhone की कीमत भारत में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
सरकार डिवाइसेज इंपोर्ट पर बहुत ज्यादा चार्ज करती है, ताकि कंपनियां डिवाइसेज को दूसरे देशों में बनाकर भारत में इंपोर्ट करने की बजाय भारत में ही मैन्युफैक्चर करें।
Gandalf The Grey बताएंगे कि आपका आने वाला Future कैसा होगा?