अनिल कपूर ने भारतीय सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया है, शायद बाकी के एक्टर ऐसा सोच भी नहीं सकते।
65 वर्ष के हो चुके हैं अनिल कपूर लेकिन अभी तक उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पकड़ बनाई हुई है।
इस महानायक अनिल कपूर का जन्म मुंबई के चेंबूर में 24 दिसंबर 1956 को हुआ।
एक्टिंग लाइन में आने से पहले भी अनिल कपूर के तार सिनेमा से जुड़े हुए थे, क्योंकि उनके पिता सुरिंदर कपूर दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन डायरेक्टर थे।
भले ही आज अनिल कपूर के पास दौलत और शोहरत दोनों हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका पूरा परिवार राज कपूर के एक गैराज में रहने को मजबूर हुआ था।
अनिल कपूर के पास पैसों की इतनी तंगी थी कि शादी से पहले वह अपनी पत्नी सुनीता को डेट्स पर ले जाने के लिए भी कतराते थे।
अनिल कपूर के पिता दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन डायरेक्टर होने के बाद भी उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी।
हालांकि वह बाद में अपने परिवार को लेकर मुंबई आ गए थे, यहां पर भी उनकी स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी।
इसी वजह से सुरिंदर कपूर को अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा था।
अनिल कपूर ने आगे बताया कि राज कपूर साहब के गैराज में रहने के बाद उनके पिताजी ने एक कमरा किराए पर लिया।
फिर बाद में उनके पिता मुंबई में काम की तलाश करने लगे, तब अनिल कपूर युवावस्था में थे।
धीरे-धीरे अनिल कपूर के पिता को काम मिलने लगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगी।